नगर परिषद में कचरा प्रबंधन की दिशा में कार्य नहीं

खगड़िया। जिले में दो शहरी क्षेत्र नगर परिषद खगड़िया व नगर पंचायत गोगरी जमालपुर है। अब नग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:25 PM (IST)
नगर परिषद में कचरा प्रबंधन की दिशा में कार्य नहीं
नगर परिषद में कचरा प्रबंधन की दिशा में कार्य नहीं

खगड़िया। जिले में दो शहरी क्षेत्र नगर परिषद, खगड़िया व नगर पंचायत, गोगरी जमालपुर है। अब नगर परिषद, खगड़िया का जहां क्षेत्र विस्तार किया जा रहा है, वहीं नगर पंचायत गोगरी जमालपुर को नगर परिषद बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिसके लिए सरकारी घोषणा भी की जा चुकी हैं। परंतु दोनों शहरी क्षेत्र में से किसी में अब तक कचरा प्रबंधन का कार्य आरंभ नहीं किया जा सका है। इस मामले में नगर परिषद और नगर पंचायत गोगरी जमालपुर दोनों ही उदासीन है। जबकि नगर निकायों में विभागीय स्तर पर कचरा प्रबंधन कार्य आरंभ करने को लेकर लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं। परंतु दोनों ही नगर निकाय अब तक जमीन उपलब्ध नहीं होने का रोना रोते रहे हैं। दूसरी ओर विभाग की ओर से सरकारी स्तर पर जमीन उपलब्ध नहीं होने की सूरत में कचरा प्रबंधन कार्य के लिए भूमि लीज पर लेने का निर्देश हैं। ऐसे में नगर प्रशासन की उदासीनता साफ झलकती है। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद और नगर पंचायत प्रशासन कागजी घोड़े दौड़ाने में ज्यादा विश्वास रखता है। धरातल पर विकास के दावे की पोल खुलती है।

खगड़िया की तुलना में नगर पंचायत गोगरी जमालपुर की स्थिति कुछ बेहतर है। यहां सरकारी स्तर पर चार जगहों पर जमीन उपलब्ध हुए हैं। जहां कचरा प्रबंधन के तहत कचरे से खाद निर्माण के लिए पिट बनाने का कार्य चल रहा है। जबकि ठोस कचरे के निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए कूड़ेदान लगाने के साथ घर- घर कूड़ेदान भी दिए गए हैं। नगर परिषद खगड़िया में कचरा प्रबंधन की दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। यहां एक जमीन सरकारी स्तर पर उपलब्ध हुआ पर रास्ते को लेकर विवाद है। अन्य व्यवस्था नहीं हुई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता कहते हैं कि कचरा प्रबंधन कार्य के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो रही है। जिसे लेकर प्रयास किया जा रहा है। जमीन उपलब्ध होते ही कचरा प्रबंधन का कार्य आरंभ किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी