जदयू के डॉ. संजीव ने परबत्ता के संकल्प को दोहराया

खगड़िया। परबत्ता विधानसभा में चुनाव प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को राजग के जदयू प्रत्याशी ड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:35 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:05 AM (IST)
जदयू के डॉ. संजीव ने परबत्ता के संकल्प को दोहराया
जदयू के डॉ. संजीव ने परबत्ता के संकल्प को दोहराया

खगड़िया। परबत्ता विधानसभा में चुनाव प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को राजग के जदयू प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात की और सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गोगरी सर्किल नंबर- एक के देवठा समेत नयागांव, बैसा, कस्बा आदि का भ्रमण किया। गोगरी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर निवर्तमान विधायक आरएन सिंह भी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव ने विकास के संकल्प को दोहराया और परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में निवर्तमान विधायक आरएन सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों को सामने रखा। इस मौके पर मिथिलेश कुमार, राकेश सिंह कुशवाहा, कल्लू सिंह, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष राहुल राज आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी