'आज महिला किसी से कम है क्या, वोट डालने में पीछे क्यों रहेंगे'

खगड़िया। मतदान को लेकर मंगलवार को महिला मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वे घर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 06:06 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:06 PM (IST)
'आज महिला किसी से कम है क्या, वोट डालने में पीछे क्यों रहेंगे'
'आज महिला किसी से कम है क्या, वोट डालने में पीछे क्यों रहेंगे'

खगड़िया। मतदान को लेकर मंगलवार को महिला मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वे घर का काम-धाम छोड़कर पहले वोट गिराने को आतुर दिखी। मथुरापुर के वार्ड नंबर-छह की 60 वर्षीय राधा देवी ने बताया कि मैं वोट गिराकर जाऊंगी उसके बाद चारों पतोहू बूथ पर पहुंचेगी। राधा देवी ने कहा- मैंने अपनी चारों पतोहू सरिता देवी, गुड़िया देवी, अर्चना देवी और किरण देवी को कह दिया है- वोट जरुर गिराना। वे सभी तैयार होकर बैठी है। मेरे घर पहुंचने बाद सभी बूथ पर आ जाएगी। जबकि इसी वार्ड की 61 वर्षीय देवकी देवी ने कहा कि, मालिक(पति) के साथ आई हूं। वोट गिराकर जाएंगे तब चाय-पानी होगा। वार्ड नंबर चार की प्रमिला देवी भी अपने पति के साथ सुबह-सुबह ही वोट गिराने लाइन में लग गई। इन्हें तीन पुत्र हैं, सभी अभी किशोर वय में है, जिन्हें घर पर छोड़ वोट गिराने आई थी। कहा, यहां से जाने बाद नाश्ता बनाऊंगी। वार्ड नंबर चार निवासी 30 वर्षीय अड़हुल देवी ने भी कहा कि सरकार की ओर से मतदान को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। मुझे भी लगा कि पहले वोट कर लूं, फिर खाना-पीना होगा। इसलिए सुबह आकर ही लाइन में लग गई। कुछ ऐसी ही बात हीरा देवी ने भी कही। इन सभी की बातों को विस्तार से सामने रखती है 25 वर्षीय अप्सरा देवी। अप्सरा अपनी सास मीना देवी के साथ सुबह छह बजे ही

बूथ पर पहुंच गई थी। उन्होंने साफ-साफ कहा- यहां से जाने के बाद ही खाना बनेगा। आज महिला किसी से कम है क्या? लड़कियां साइकिल चलाकर स्कूल-कॉलेज जाती है। ग्राम पंचायत में भी प्रतिनिधित्व है। ऐसे में वोट डालने में पीछे क्यों रहेंगे। महिला मतदाताओं की कतारें गोगरी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र से लेकर चौथम के रुपनी और परबत्ता के मोजाहिदपुर तक दिखी।

chat bot
आपका साथी