संसदीय क्षेत्र के 16,68,233 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे उपयोग

खगड़िया। लोकसभा चुनाव 2019 में खगड़िया संसदीय क्षेत्र के 1668233 मतदाता अपने मताधिकार का प्रय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 07:13 PM (IST)
संसदीय क्षेत्र के 16,68,233 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे उपयोग
संसदीय क्षेत्र के 16,68,233 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे उपयोग

खगड़िया। लोकसभा चुनाव 2019 में खगड़िया संसदीय क्षेत्र के 16,68,233 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम पुर्नरीक्षण

सूची प्रकाशित कर दिया गया है। इसमें पहले 31 जनवरी 19 को मतदाताओं की संख्या 16,53,928 थी। इस तरह मतदाताओं के अंतिम पुर्नरीक्षण प्रकाशित सूची के आलोक में 14,305 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दो माह में सर्वाधिक सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र में 3,530 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया। जबकि हसनपुर विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम मात्र 154 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया।

अंतिम पुर्नरीक्षण सूची के अनुसार बेलदौर विधान सभा क्षेत्र में 3,253, अलौली विधान सभा क्षेत्र में 2891, खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में 2351 एवं परबत्ता विधान सभा क्षेत्र में 2126 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

अलौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2,39,916 है। जबकि खगड़िया विधान सभा क्षेत्र में कुल 2,45,618 मतदाता, बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में 2,92,161 मतदाता, परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में 2,94,875 मतदाता, सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र में 3,23,241 मतदाता एवं हसनपुर विधान सभा क्षेत्र के 2,72,393 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

संसदीय क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक 3,23,241 मतदाता हैं। जबकि अलौली(सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,39,916 मतदाता है।

chat bot
आपका साथी