ओलावृष्टि से दो लोगों की मौत

खगड़िया। ओलावृष्टि से घायल महद्दीपुर पंचायत के झंझरा निवासी 60 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत मं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 06:59 PM (IST)
ओलावृष्टि से दो लोगों की मौत
ओलावृष्टि से दो लोगों की मौत

खगड़िया। ओलावृष्टि से घायल महद्दीपुर पंचायत के झंझरा निवासी 60 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत मंगलवार की रात्रि हो गई। पसराहा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल पंचायत अंतर्गत लेवा गांव के 62 वर्षीय श्रीसाव ओलावृष्टि से मंगलवार को घायल हो गए। उनकी मौत बुधवार को घर पर ही इलाज के क्रम में हो गई। इसकी पुष्टि मुखिया अमित कुमार ने की है।

इधर, ओलावृष्टि से हुई क्षति के मुआवजा की मांग को लेकर बंदेहरा-भरतखंड पथ को पुनौर गांव के पास लोगों ने जाम कर दिया। जबकि सलारपुर- नारायणपुर पथ को भरसों के पास जाम किया। वहीं अकहा गांव के पास फसल क्षति के आकलन को लेकर पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार का घेराव लोगों ने किया। जबकि

जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार का भी आक्रोशित लोगों ने घेराव कर फसल क्षति मुआवजे की मांग की। भरतखंड के राजीव राय ने बताया कि पांच एकड़ में लगी पपीता की फसल नष्ट हुई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है। उनके अनुसार जहां-जहां ओलावृष्टि हुई है वहां आम की फसल शत-प्रतिशत नष्ट हो गई है।

करीब 400 एकड़ में सूर्यमुखी की फसल नष्ट हुई है। सीओ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कर्मचारी स्तर से आकलन कर जिला भेजा जा रहा है। जहां से स्वीकृति आने पर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी