सावधानी, कल मौसम करवट बदल सकती है

खगड़िया। मंगलवार की आंधी बारिश और ओलावृष्टि से किसान अभी तक उबरे नहीं है। दूसरी ओ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 06:07 PM (IST)
सावधानी, कल मौसम करवट बदल सकती है
सावधानी, कल मौसम करवट बदल सकती है

खगड़िया। मंगलवार की आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसान अभी तक उबरे नहीं है। दूसरी ओर मौसम विभाग (कृषि विज्ञान केंद्र, खगड़िया) के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। जबकि शुक्रवार और शनिवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि 12 एवं 13 अप्रैल को बारिश की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवा की भी अनुमान है। किसानों को सावधान रहने तथा कृषि कार्य में सावधानी और सतर्कता बरतने की जरुरत है। ऐसे में खेतों में तैयार गेहूं की फसल को किसान काटकर घर ले आवें।

chat bot
आपका साथी