भाकपा राज्य सचिव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी का फूंका बिगुल

खगड़िया। भाकपा राज्य सचिव व पूर्व विधायक सत्यनारायण ¨सह ने गुरुवार को भाकपा अंचल स्तरीय नवीक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Jan 2019 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 09:05 PM (IST)
भाकपा राज्य सचिव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी का फूंका बिगुल
भाकपा राज्य सचिव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी का फूंका बिगुल

खगड़िया। भाकपा राज्य सचिव व पूर्व विधायक सत्यनारायण ¨सह ने गुरुवार को भाकपा अंचल स्तरीय नवीकरण समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। पंचायत भवन बेलदौर में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता

अश्वनी शर्मा ने की। सभा को संबोधित हुए पार्टी के राज्य सचिव सत्यनारायण ¨सह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीति से आमलोगों में त्राहिमाम की स्थिति है। नोटबंदी और जीएसटी ने आमजन की कमर तोड़ दी है। महंगाई चरम पर है। उन्होंने केंद्र सरकार पर करारा प्रहार किया। कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा और उसके सहयोगी दलों को सबक सिखाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। सत्यनारायण ¨सह ने सुशासन की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कहा, अपराधी बेलगाम हो गए हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सूबे में घट रही है। पुलिस तंत्र विफल है। उन्होंने गांव-गांव, टोले-टोले जाकर बूथ स्तर पर पार्टी सदस्यता अभियान चलाने को कहा। मौके पर उपस्थित जिलामंत्री प्रभाकर ¨सह ने कहा कि विस्थापितों के सवाल पर आंदोलन चलाया जाएगा। रविन्द्र यादव ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर आंदोलन होगा। इस अवसर पर कार्यकारी अंचल मंत्री विनोद साह, विमलकिशोर ¨सह, उमेश सदा, संजय गुप्ता के अलावा दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी