चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

खगड़िया। महेशखूंट बिचली टोला में आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 09:10 PM (IST)
चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

खगड़िया। महेशखूंट बिचली टोला में आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का समापन सोमवार की शाम दीप यज्ञ के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथा वाचक राम तपस्या यादव ने कहा कि यज्ञ से शांति आती है। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है। बोले, यज्ञ से आपसी सौहार्द भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि

लोभ, मोह, अहंकार, तृष्णा को त्याग कर शांतिपूर्ण जीवन जी सकते हैं। कहा, सारे पाप का जड़ अज्ञानता है। यह दूर होगा माता गायत्री की भक्ति से। आज की नई पीढ़ी आधुनिकता के नाम पर रसातल की ओर जा रही है। वे दिन-रात मोबाइल में बंधकर संसार से ही दूर हो रहे हैं। कहा कि युग परिवर्तन का केवल एक ही मार्ग बचा है वह है यज्ञ। लोगों में चेतना लाने के लिए लगातार शांतिकुंज हरिद्वार के बैनर तले यज्ञ किया जा रहा है। इस मौके पर आरती, भजन, गुरु पूजन, हवन समेत विभिन्न प्रकार के संस्कार कार्य संपन्न हुए।

chat bot
आपका साथी