छह जून को अलौली-खगड़िया पथ रहेगा जाम

खगड़िया। अलौली पंचायत अंतर्गत ठाकुरवाड़ी परिसर में फरकिया मिशन की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 06:52 PM (IST)
छह जून को अलौली-खगड़िया पथ रहेगा जाम
छह जून को अलौली-खगड़िया पथ रहेगा जाम

खगड़िया। अलौली पंचायत अंतर्गत ठाकुरवाड़ी परिसर में फरकिया मिशन की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरणदेव यादव ने की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बस-ऑटो चालक मनमानेपन पर उतर आए हैं। अलौली से खगड़िया के भाड़े में पांच रुपये तक की वृद्धि कर दी गई है। इससे आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बस-ऑटो संचालक और चालक यात्रियों से खराब व्यवहार करते हैं। कहा, मनमानी नहीं चलेगी। इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने अलौली-खगड़िया पथ पर सरकारी बस चलाने की मांग की। ताकि निजी बस-ऑटो चालक की मनमानी पर रोक लगे। वहीं फसल क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान, किसानों की ऋण माफी आदि की भी मांग की। फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि 14 सूत्री मांगों को लेकर छह जून को अलौली-खगड़िया पथ को बाजार चौक के पास जाम किया जाएगा। इस अवसर पर बालेश्वर पासवान, राजकिशोर राम, गुड्डू ठाकुर, अजय पासवान, सोनेलाल पासवान, गोरेलाल कुमार, विजय यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी