परबत्ता पुलिस ने की शांतिपूर्ण छठ मनाने की अपील

खगड़िया। छठ में शांति व्यवस्था को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह, पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मड़ैया ओपी प्रभारी राज कुमार साह, भरतखंड ओपी प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा आदि ने पुलिस बल के साथ विभिन्न जगहों का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:10 PM (IST)
परबत्ता पुलिस ने की शांतिपूर्ण छठ मनाने की अपील
परबत्ता पुलिस ने की शांतिपूर्ण छठ मनाने की अपील

खगड़िया। छठ में शांति व्यवस्था को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह, पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मड़ैया ओपी प्रभारी राज कुमार साह, भरतखंड ओपी प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा आदि ने पुलिस बल के साथ विभिन्न जगहों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छठ शांति और सदभाव का त्योहार है। इस दौरान लोग शांतिपूर्ण ढंग से छठ पूजा मनाएं। उन्होंने आमलोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस को सहयोग करने की अपील की। बीडीओ सह प्रभारी सीओ रविशंकर कुमार ने कहा कि लोगों के सहयोग से ही शांतिपूर्ण तरीके से छठ पूजा सम्पन्न होगा। लोगों को विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की जरूरत है। परबत्ता में मुस्लिम महिलाएं भी करती हैं छठ

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): लोक अस्था का महान पर्व छठ पूजा में परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों में सम्प्रादायिक मिसाल खीराडीह पंचायत में देखने को मिल जाता है। यहां हिन्दू महिला के साथ-साथ मुस्लिम महिला भी छठ पूजा करती है। खीराडीह पंचायत में इसकी संख्या अच्छी खासी है। इन महिलाओं में खीराडीह गांव के लैला खातून, जैरा खातून, खेरा खातून, नसीमा खातून, मजहरूल खातून, जुबैदा खातून, पूनम खातून, किरण खातुन आदि शामिल हैं। इस पंचायत के पूर्व मुखिया अवध किशोर यादव की माने तो ये महिलाएं बीते 6-7 वर्षों से छठ वर्त रखती हैं। सारे नियमों का पालन करती हैं। नहाय खाय, खरना भी करती हैं। इसके बाद खनुआ राका घाट, डुमारिया बुजुर्ग घाट व अन्य जगहों पर जाकर अ‌र्घ्य के समय हाथ उठाकर छठ पूजा करती हैं।

chat bot
आपका साथी