डीएम- एसपी ने संयुक्त रूप से किया घाटों का निरीक्षण

खगड़िया। छठ पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। घाटों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने घाटों पर लाइट, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियोंकी मौजूदगी, नदी घाटों की बैरिके¨डग, गोताखोर की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि मुक्कमल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही पर संबंधित पदाधिकारी/दंडाधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 09:43 PM (IST)
डीएम- एसपी ने संयुक्त रूप से किया घाटों का निरीक्षण
डीएम- एसपी ने संयुक्त रूप से किया घाटों का निरीक्षण

खगड़िया। छठ पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। घाटों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने घाटों पर लाइट, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियोंकी मौजूदगी, नदी घाटों की बैरिके¨डग, गोताखोर की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि मुक्कमल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही पर संबंधित पदाधिकारी/दंडाधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि नदी घाटों एवं तालाबों के समीप, जहां छठ पूजा होता है, उस स्थल पर पटाखों की आवाज से भगदड़ मचने की संभावना बनी रहती है। जिसके परिणाम स्वरूप कोई भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इसलिए घाटों के पास पटाखा की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस मौके पर उपविकास आयुक्त राम निरंजन ¨सह, अनुमंडल पदाधिकारी मनेश कुमार मीना आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी