भाजपा नेताओं ने हरियाली कार्यक्रम पर किया पौधारोपण

खगड़िया। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर बूथ पर हरियाली कार्यक्रम क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:18 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:18 AM (IST)
भाजपा नेताओं ने हरियाली कार्यक्रम पर किया पौधारोपण
भाजपा नेताओं ने हरियाली कार्यक्रम पर किया पौधारोपण

खगड़िया। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर बूथ पर हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री आलोक कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कई बूथों पर पौधारोपण किया गया।

विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए कृत संकल्पित है। हम न केवल पौधे लगाएंगे बल्कि उसे संरक्षित भी करेंगे। विद्यार्थी ने कहा कि पर्यावरण बचाना सबसे जरूरी है। पेड़-पौधे, नदियां जीवित रहेंगे, तो हम भी जिदा रहेंगे। इस मौके पर प्रेम प्रकाश, मिथिलेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, गुड्डू कुमार, कुंदन कुमार तांती, मोनू कुमार, मु. मुस्ताक एवं श्रीगुरु बद्दुलाल व्यायामशाला के संचालक महेंद्र त्यागी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी