खगड़िया व परबत्ता विधायक ने अपने आवास को आइसोलेशन वार्ड बनाने का दिया प्रस्ताव

खगड़िया। देश व राज्य में कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसे लेकर हर कोई चि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 06:07 AM (IST)
खगड़िया व परबत्ता विधायक ने अपने आवास को आइसोलेशन वार्ड बनाने का दिया प्रस्ताव
खगड़िया व परबत्ता विधायक ने अपने आवास को आइसोलेशन वार्ड बनाने का दिया प्रस्ताव

खगड़िया। देश व राज्य में कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसे लेकर हर कोई चितित हैं। प्रशासनिक स्तर पर आइसोलेशन वार्ड की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर स्थलों की तलाश की जा रही है। इस दिशा में खगड़िया और परबत्ता विधायक ने पहल की है। दोनों ने अपने- अपने स्थानीय आवास को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है। परबत्ता विधायक रामानंद सिंह ने परबत्ता-रुपहौली स्थित अपने आवास को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर विधायक ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर डब्लूएचओ ने इसे महामारी घोषित किया है। इससे प्रभावित लोगों को 14 दिनों तक आइसोलेटेड किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अपने परबत्ता-रुपहौली स्थित आवास को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने की बात कही है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की है।

सदर विधायक ने शांभवी भवन को आइसोलेशन वार्ड बनाने का दिया प्रस्ताव

इधर सदर विधायक पूनम देवी यादव ने भी कोरोना के बढ़ते प्रभाव और अधिक से अधिक आइसोलेशन वार्ड की आवश्यकता देखते हुए अपने मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत अंतर्गत शांभवी भवन परिसर को आइसोलेशन हाउस बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर सदर विधायक ने खगड़िया डीएम आलोक रंजन घोष को पत्र लिखा है।

chat bot
आपका साथी