ऑटो की ठोकर से एक घायल

खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के महेशखूंट-अगुवानी पथ पर भगवान उच्च विद्यालय मैदान के समीप तेज रफ्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 05:44 PM (IST)
ऑटो की ठोकर से एक घायल
ऑटो की ठोकर से एक घायल

खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के महेशखूंट-अगुवानी पथ पर भगवान उच्च विद्यालय मैदान के समीप तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से राटन निवासी सुधांशु यादव का पुत्र मोनू कुमार घायल हो गया। जानकारी अनुसार मोनू कुमार जमालपुर बाजार से अपने घर राटन साइकिल से आ रहा था। मैदान के निकट तेज रफ्तार ऑटो ने ठोकर मार दी। जिससे वह साइकिल सहित दूर जा गिरा व गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने घायल मोनू कुमार को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज कराया गया। घटना बाद ऑटो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। गोगरी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी