मधुबनी कांड में विपक्ष बेनकाब : सिंह

By Edited By: Publish:Mon, 15 Oct 2012 10:39 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2012 10:40 PM (IST)
मधुबनी कांड में विपक्ष बेनकाब : सिंह

कार्यालय संवाददाता, खगड़िया: मधुबनी के जिस प्रशांत की हत्या किए जाने के विरोध में वामपंथी समेत संपूर्ण विपक्ष राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने और राज्य के जनजीवन को अस्त व्यस्त करने का काम किया। वह जिंदा है। विपक्ष के इस रवैये ने उसके असली चरित्र को सामने लाकर उसे बेनकाब कर दिया है। ये बातें जदयू के प्रदेश महासचिव सह जिला के प्रभारी राजकुमार सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बिहार के विकास से कोई लेना देना नहीं है। सत्ता लोलुप लालू प्रसाद व रामविलास पासवान को कोई नहीं मुद्दा नहीं मिल रहा। इस कारण वह जिंदा को मुर्दा बताकर घिनौनी राजनीति शुरू कर दिया। उसे इसका जबाव जनता निश्चित रूप से देगी। उन्होंने कहा कि खगड़िया कांड में शिक्षक के आर में जो घिनौनी राजनीति खेली गयी है उसका भी जबाव उसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता की विकास चाहती है और बगैर विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त किए यह संभव नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि चार नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित अधिकार रैली विपक्ष की आंखें खोल देगी। उन्होंने कहा कि जनता राष्ट्रीय संपत्ति की क्षति व जनजीवन को अस्त व्यस्त करने का जबाव इस रैली के माध्यम से देगी। उन्होंने विपक्ष से कहा कि वे ओझी राजनीति को त्याग कर बिहार के विकास के लिए पहल करे। वहीं उनके राजनीतिक भविष्य के लिए बेहतर होगा। नहीं तो वे चारों खाने चित नजर आयेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी