जन अधिकार पार्टी ने फूंका आंदोलन का बिगुल

खगड़िया। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बुधवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय में संव

By Edited By: Publish:Wed, 02 Sep 2015 09:11 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2015 09:11 PM (IST)
जन अधिकार पार्टी ने फूंका आंदोलन का बिगुल

खगड़िया। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बुधवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सूबे के नीतीश सरकार के विरोध में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी आंदोलन का बिगुल फूंक चुकी है। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को बनारसी राजकीय प्लस टू विद्यालय सैदपुर, मानसी के मैदान में सांसद पप्पू यादव एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बोले, आज बिहार से पलायन बढ़ा है। लोग परदेस जाने को विवश हैं।

श्री यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बिहार के भाग्य का फैसला करेगी।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में आज अपराध बढ़ा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। मौके पर युवाशक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, जन अधिकार पार्टी के जिला संगठन प्रभारी सह जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमित भास्कर, जिला महासचिव किशोर दास, कार्यालय प्रभारी सर्वजीत पांडे उर्फ रिपु, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी