कांग्रेसियों ने की जनप्रतिनिधियों से भेंट

खगड़िया। रविवार को कांग्रेसियों ने महागठबंधन के स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव प्रत्याशी डा. संजीव क

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 08:27 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 08:27 PM (IST)
कांग्रेसियों ने की जनप्रतिनिधियों से भेंट

खगड़िया। रविवार को कांग्रेसियों ने महागठबंधन के स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव प्रत्याशी डा. संजीव कुमार के समर्थन में रविवार को जन संपर्क अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान कर रहे थे। नेताओं ने क्षेत्र के महेशखूंट, सपहा, पकरैल, मदारपुर, मालपा आदि का दौरा कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष कुमुद कुमार सिंह, उमेश कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार अविनाश, धीरेन्द्र नारायण सिंह, नेत्री मीनी कुमारी, भगवान यादव, मो. खिलाफत, मो. इकराम आदि थे।

chat bot
आपका साथी