नियोजित शिक्षकों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक नियोजित शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को श

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 07:38 PM (IST)
नियोजित शिक्षकों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक नियोजित शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने विद्यालयों को बंद कराया और अलौली-खगड़िया पथ के धोवघट्टा चौक पर घंटों सड़क जाम कर दिया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष परमेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए इस आंदोलन में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जाम के कारण आवागमन बाधित रहा और यात्री परेशान। कई घंटे बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा समझाने व मांग से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने के आश्वासन बाद शिक्षक माने और जाम समाप्त किया।

मौके पर आयोजित सभा में संघ के जिला उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार अन्य विभाग को वेतनमान के साथ ही कई सुविधाएं दे रही है, पर नियोजित शिक्षक के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसके लिए नियोजित शिक्षक 23 मार्च से ही बिहार सरकार के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। सरकार ने अभी तक शिक्षक के प्रति कोई सहयोगात्मक रवैया नहीं अपनाया है। इससे सूबे की शिक्षा एवं शिक्षक की स्थिति बदतर होती जा रही है। यह सरकार की विफलता का द्योतक है। प्रखंड उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, प्रखंड अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार, सचिव अमृति कुमारी, जिला संयुक्त सचिव रामचन्द्र प्रसाद, दुलारचन प्रसाद, दिवाकर कुमार ने भी सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर जयमाला कुमारी, रेणु कुमारी, प्रीति कुमारी, स्मृति कुमारी, रूबी कुमारी, अंशु कुमारी, सुनैना कुमारी, मृदुला कुमारी, रीता कुमारी आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी