दुष्कर्म व हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महेशखूंट(खगड़िया)संवाद सूत्र: चैधा सिरजुआ गांव में विगत 19 फरवरी की रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म बाद

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 07:12 PM (IST)
दुष्कर्म व हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महेशखूंट(खगड़िया)संवाद सूत्र: चैधा सिरजुआ गांव में विगत 19 फरवरी की रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म बाद हत्या के मुख्य आरोपी चंडीटोल बन्नी के रौशन कुमार को महेशखूंट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवशंकर मांझी ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर खगड़िया से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि घटना में दो अपराधी शामिल थे, जिसमें एक को पहले ही चालान कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। अब पुलिस की नजर ऐसे तत्व पर है जो पढ़ाई-लिखाई के नाम पर गोरखधंधा करते हैं।

chat bot
आपका साथी