डीआरएम के इंतजार में करते रह गए बुद्धिजीवी

महेशखूंट(खगड़िया)संवाद सूत्र: शुक्रवार को महेशखूंट स्टेशन पर सोनपुर मंडल के डीआरएम आगमन को लेकर क्षेत

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 07:01 PM (IST)
डीआरएम के इंतजार में करते रह गए बुद्धिजीवी

महेशखूंट(खगड़िया)संवाद सूत्र: शुक्रवार को महेशखूंट स्टेशन पर सोनपुर मंडल के डीआरएम आगमन को लेकर क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग रेलवे स्टेशन और उससे जुड़ी समस्याओं को लेकर इकट्ठा हुए थे। लगभग तीन घंटे की प्रतीक्षा बाद डीआरएम की गाड़ी मानसी जंक्शन की ओर से आई जरूर किंतु चलती चली गई। बुद्धिजीवी वर्ग प्लेटफार्म संख्या एक पर से तमाशा ही देखते रह गए। डीआरएम से मिलने की आस में अशोक सिंह, चन्दन कुमार कश्यप व डा. मनोज कुमार मधुकर आदि पहुंचे हुए थे। उनके हाथ में आवेदन के रूप में विभिन्न लोगों से हस्ताक्षारित मांग पत्र धरा का धरा रह गया।

chat bot
आपका साथी