11 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
खगड़िया, संवाद सूत्र: बिहार शिक्षा परियोजना में विभिन्न मदों से राशि गबन, दुरूपयोग व बिचलन करने पर 11
खगड़िया, संवाद सूत्र: बिहार शिक्षा परियोजना में विभिन्न मदों से राशि गबन, दुरूपयोग व बिचलन करने पर 11 शिक्षक व प्रधान आदि पर कार्रवाई हुई है। इधर डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान के हवाले से डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि चौथम प्रा.वि. खिरनियां मुस्लिम टोला, बेलदौर प्रा.वि. कैंजरी उर्दू, बेलदौर म.वि. कैंजरी, बेलदौर के म.वि. केहर मंडल टोला, अलौली के म. वि. अमौसी, खगड़िया म.वि. गौड़ाशक्ति, चौथम म.वि. ठुट्ठी, अलौली के प्रा.वि. लालपुर, अलौली के प्रा.वि. सोनमनकी एवं मानसी के प्रा.वि. पासवान टोला, अमनी पर कार्रवाई हुई है। उक्त विद्यालय में 2009-08 से 2011-12 में विभिन्न योजना में अनियमितता बरती गई है।