राष्ट्रीय मंत्री बनने पर रजनीश का भाजपाइयों ने किया सम्मानित

By Edited By: Publish:Tue, 16 Sep 2014 09:50 PM (IST) Updated:Tue, 16 Sep 2014 09:50 PM (IST)
राष्ट्रीय मंत्री बनने पर रजनीश का
भाजपाइयों ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, खगड़िया: भारतीय जनता पार्टी के खगड़िया- बेगूसराय स्थानीय निकाय के विधान पार्षद सह विरोधी दल के मुख्य सचेतक रजनीश कुमार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह ने भाजपा के केन्द्रीय समिति में राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है। रजनीश कुमार मंत्री बनने के बाद पहली बार खगड़िया आए। उनके स्वागत में मंगलवार को स्थानीय रेडक्रास भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर उपस्थित नेताओं ने पुष्प अर्पित किया। उन महान विभूतियों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन पटेल ने भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवल किशोर सिंह को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने रामाकांत रजक, प्रशांत खंडेलिया, जितेन्द्र यादव, सुजीत कुमार राणा, गोपाल कृष्ण चौधरी, विजेन्द्र यादव, विष्णु बजाज, सुमिता देवी राय, सुनील चौधरी, कामेश्वर चौपाल, नीतीश कुमार सिंह, दुर्गेश चौधरी, रवि कुमार, राम सिंह पटेल आदि ने कहा कि रजनीश के मंत्री बनने से खगड़िया ईकाई बहुत मजबूत होगा। लगभग सभी वक्ताओं ने खगड़िया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खड़ा करने की मांग किया। मौके पर नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने कहा कि आज हम जो भी हैं वह सारे भाजपा के साथी के सहयोग का प्रतिफल है। हमेशा सीनियर लीडर के अनुसार अनुशासित होकर काम करने से ही भाजपा मजबूत होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि खगड़िया के साथियों की मांग ऊपर तक रखी जाएगी।

chat bot
आपका साथी