दवाई चलता रहा, बीमारी बढ़ती गयी

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 10:41 PM (IST)
दवाई चलता रहा, बीमारी बढ़ती गयी

खगड़िया, संवाद सूत्र: बिजली विभाग के उपभोक्ताओं की समस्या के उपचार को लेकर दवाई चलाते गये। मगर, बीमारी बढ़ती गयी। शहर से सटे राजेंद्रनगर वार्ड नंबर 20 के उपभोक्ता नंदकिशोर सिंह बढ़े बिल और मीटर बदलने की गुहार विभाग के अभियंता से लगाते रहे, मगर बीमारी कमने के बजाय बढ़ते गया। नंदकिशोर के अनुसार मीटर कई महीना से जला हुआ है। बावजूद अनाप-शनाप बिजली बिल आ रहा है। कई बार विभाग के अभियंता को अर्जी दी। मगर, समस्या दूर होने के बजाय बीमारी और गंभीर होती गई। उपभोक्ता के अनुसार 04-14 का बिल 54 रूपया का आया। 27 मई को जमा भी कर दिया। दूसरे महीना 05-14 में बिल 23560 आया, जून महीना का भी बिल 10353 आया, आश्चर्य है कि मीटर जले होने के बाद भी इतना बिल कैसे आ रहा है। इधर, बिजली विभाग के एक अभियंता के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। यदि अधिक बिल विपत्र गया है तो उसमें सुधार की जायेगी।

chat bot
आपका साथी