प्रतिक्रिया: दुष्कर्म के मामले में पर्दा डाल रही सरकार

By Edited By: Publish:Fri, 25 Jul 2014 08:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jul 2014 08:41 PM (IST)
प्रतिक्रिया: दुष्कर्म के मामले में पर्दा डाल रही सरकार

फोटो- 16 से 21 तक

खगड़िया, संवाद सूत्र: केन्द्र सरकार के गृह राज्य राज्यमंत्री किरण रिजिजु द्वारा सदन में यूएनओ के रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2010 में विकसित देशों की तुलना में भारत में कम दुष्कर्म हुआ है। इस पर यहां के छात्र व महिलाओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। शहर के मालगोदाम रोड के लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि विकसित देशों में भारत में कम दुष्कर्म हुआ है। यह पर्दा डालने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में खासकर यूपी एवं बिहार में महिलाएं ज्यादा असुरक्षित है। अगर अकेली महिलाएं कही जा रही है तो उसे हमेशा किसी अनहोनी का डर लगा रहा है। सरकार को महिला की सुरक्षा पर मजबूती से ध्यान देनी चाहिए। वहीं जयप्रकाश नगर के रीतू कुमारी ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा में पुलिस वाले को तत्परता से काम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के साथ दुष्कर्म होता है तो समाज के शत प्रतिशत लोग भी मामले को दबाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि समाज के लेागों को जागरूक होना चाहिए। ऐसे छेड़खानी व दुष्कर्मी को कड़ी सजा समाज के साथ-साथ कानून से भी मिलनी चाहिए। वहीं खुशबू देवी ने कहा कि 2010 के बाद दुष्कर्म का मामला काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तक का मंत्री जी अगर आंकड़ा प्रस्तुत करेंगे तो अमेरिका, फिलिपिन्स, ब्राजील, मैक्सिको से ज्यादा भारत में दुष्कर्म का मामला सामने आएगा। जमीनी हकीकत को छुपाने से अच्छा है वह प्रस्तुत करनी चाहिए। वहीं मेन रोड की ललिता देवी ने कहा कि अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको जैसे विकसित देश में दुष्कर्म का मामला खास मायने नहीं रखती है। वहीं भारत में यह मामला बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि यहां पर सामाजिक लोक लाज, अशिक्षा, जागरूकता की कमी या दुष्कर्मी द्वारा डराने धमकाने की वजह से भी अधिकांश मामले दब जाते हैं। जबकि एमजी रोड की कामता कुमारी ने कहा कि भारत में महिलाओं पर विकसित देशों की तुलना में कम दुष्कर्म का मामला हुआ है। वह हकीकत नहीं है। सरकार को वर्तमान समय तक का आंकड़ा पेश करना चाहिए। जिससे पता चलेगा कि विकसित देश से यहां ज्यादा इस ढंग के मामला आया है। उन्होंने कहा कि विदेशी महिला पर्यटक आते हैं। उससे भी इस ढंग का घिनौना हरकत वैसे लोग कर बैठते हैं। जबकि हाजीपुर मोहल्ला के अल्पना कुमारी ने कहा कि सरकार को वस्तुस्थिति का आंकड़ा वर्तमान समय तक का पेश करना चाहिए था और महिला के सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दें। साथ ही दुष्कर्मी व छेड़खानी करने वालों को कठोर सजा मिले।

chat bot
आपका साथी