चाकू के बल पर किया दुष्कर्म, मोबाइल से वीडियो बना किया वायरल

बिहार के कटिहार में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो उस वीडियो को वायरल कर दिया।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 18 Jun 2017 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jun 2017 06:36 PM (IST)
चाकू के बल पर किया दुष्कर्म, मोबाइल से वीडियो बना किया वायरल
चाकू के बल पर किया दुष्कर्म, मोबाइल से वीडियो बना किया वायरल

कटिहार [जेएनएन]। सालमारी ओपी क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने एक 12 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। बाद में युवक ने पीडि़ता को ब्लैकमेल करना शुरू किया। पीडि़ता द्वारा बात नहीं मानने पर युवक ने वीडियो वायरल कर दिया।  

जानकारी के अनुसार आरोपित युवक अखलाक पीडि़त परिवार का दूर का रिश्तेदार भी है। इस कारण वह बराबर लड़की के घर जाता रहता था। पीडि़ता ने अपने परिजन को कई बार अखलाक की शिकायत भी की थी।

10 मई को देर रात पीडि़ता शौच के लिए उठी तो पूर्व से घात लगाए आरोपित ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर कमरे में लेकर चला गया। इसके बाद चाकू का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से उसका वीडियो भी बना लिया। बदनामी के भय से बच्ची भी चुप रह गई।

यह भी पढ़ें: रात में किया था बलात्कार, सुबह जिंदा जलाकर मार डाला

बाद में पीडि़त लड़की पर रोज मिलने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर चार दिन पूर्व उसने वीडियो वायरल कर दिया। इस घटना को लेकर पंचायत भी बैठी थी, लेकिन आरोपित के फरार हो जाने के कारण मामला थाना पहुंच गया। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

पीडि़ता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता का बयान भी दर्ज कराया जा चुका है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। 

राजेंद्र उरांव

ओपीध्यक्ष, सालमारी

यह भी पढ़ें: मानवता हुई शर्मसार: लावारिस लाश को ठेले पर लाद दफनाने ले गये GRP जवान

chat bot
आपका साथी