हैवानियत की हद: घर में बंद कर पूरे परिवार को जिंदा जला डाला, दो बच्चों की मौत

कटिहार में दबंगों ने पूरे परिवार को घर में बंद कर जिंदा जला दिया। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 11 Jun 2018 10:57 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 10:39 PM (IST)
हैवानियत की हद: घर में बंद कर पूरे परिवार को जिंदा जला डाला, दो बच्चों की मौत
हैवानियत की हद: घर में बंद कर पूरे परिवार को जिंदा जला डाला, दो बच्चों की मौत

कटिहार [जेएनएन]। बिहार के कटिहार में हैवानियत की हद देखने को मिली। भूमि विवाद में दबंगों ने पूरे परिवार को घर में बंद कर जिंदा जला दिया। घटना में दो बच्चों  की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के घोरदह गांव में भूमि विवाद को लेकर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। परिवार में शामिल पति-पत्‍नी व उनके दो बच्‍चे सोए थे कि दबंगों ने आधी रात में घर में लगा दी।

आग के कारण घर में धुआं भरने पर जबतक लोग उठते, देर हो चुकी थी। घटना में सभी बुरी तरह झुलस गए। जबतक आसपास के लोग उन्‍हें बाहर निकालते, दोनों बच्घों की जलकर मौत हो चुकी थी। बुरी तरह झुलसे दंपती काे अस्पताल में कराया गया है।

घटना का कारण एक पड़ासी से भूमि विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष की खोज जारी है।

chat bot
आपका साथी