पुल निर्माण से विकास को मिलेगी रफ्तार : विधान पार्षद

कटिहार। झारखंड के साहेबगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मनिहारी-साहिबगंज फोर लेन प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Apr 2017 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 06 Apr 2017 09:05 PM (IST)
पुल निर्माण से विकास को मिलेगी रफ्तार : विधान पार्षद
पुल निर्माण से विकास को मिलेगी रफ्तार : विधान पार्षद

कटिहार। झारखंड के साहेबगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मनिहारी-साहिबगंज फोर लेन पुल निर्माण के शिलान्यास किए जाने पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने प्रसन्नता जाहिर की है। साथ ही इसके लिए प्रधानमंत्री को साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी। पुल निर्माण होने से झारखंड सहित बिहार में विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इससे पूर्वी बिहार में विकास की रफ्तार तेज होगी। साथ ही दोनों राज्यों में समन्वय स्थापित होगा। पुल निर्माण से दोनों राज्य भौगोलिक, सामाजिक एवं व्यापारिक ²ष्टिकोण से समृद्ध होंगे। साथ ही सांस्कृतिक विकास को भी नया आयाम मिलेगा।

chat bot
आपका साथी