मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेल रहे बखरी टोला के लोग

कटिहार। जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत मलहरिया पंचायत के बखरी महादलित टोला के लोग आज भी क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 10:24 PM (IST)
मूलभूत सुविधाओं का अभाव
झेल रहे बखरी टोला के लोग
मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेल रहे बखरी टोला के लोग

कटिहार। जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत मलहरिया पंचायत के बखरी महादलित टोला के लोग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस टोले में करीब छह सौ की आबादी निवास करती है। टोला में काफी संख्या में परिवार भूमिहीन है। इस कारण सड़क के किनारे आशियाना बनाए हुए हैं। करीब पचास परिवार राशन कार्ड से वंचित हैं। यहां के अधिकांश गरीब परिवार के लोग ईट भट्टा में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे हैं। प्रशासन हो या स्थानीय जनप्रतिनिधि इसकी सुधि आज तक किसी स्तर से नहीं ली गई।

क्या कहते हैं ग्रामीण:

गांव के हीरालाल ऋषि, कुदो ऋषि, रूदल ऋषि, योगेंद्र ऋषि, छंगुरी ऋषि, प्रदेशी ऋषि, बिन्देश्वरी ऋषि, केशव ऋषि का कहना है कि उन लोगों के पास रहने के लिए जमीन भी नहीं है। कुछ लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं है। वही गांव के गणेश ऋषि टीवी और दमा जैसे असाध्य रोग से ग्रसित है। पैसे के अभाव में उनका समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है।

क्या कहती हैं वार्ड सदस्य

वार्ड सदस्य क्रांति देवी ने बताया कि इस महादलित टोला में इंदिरा आवास से सौ परिवार वंचित है। हाल ही मात्र तीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और 15 परिवार को जीर्णोद्धार की राशि दी गई है। वही वृद्धावस्था पेंशन से 35 लोग वंचित हैं।

क्या कहते हैं बीडीओ

बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि स्थल जांच कर जरूरत मंद लोगों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही विकास कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी