सरकार की योजनाओं से युवाओं को कराएं अवगत: कुशवाहा

कटिहार। युवा जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा के कटिहार पहुंचने पर काय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 09:04 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 09:04 PM (IST)
सरकार की योजनाओं से युवाओं को कराएं अवगत: कुशवाहा
सरकार की योजनाओं से युवाओं को कराएं अवगत: कुशवाहा

कटिहार। युवा जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा के कटिहार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अतिथिगृह में रविवार को भव्य स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिला युवा जदयू के कार्यकर्ता कर्मठ और लगनशील हैं। प्रत्येक बूथ पर सरकार की योजनाओं को लेकर स्लोगन तैयार किया जाएगा। उन्होंने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे युवाओं लिए महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में युवाओं को जानकारी देने के लिए घर-घर जाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिले में नई कमेटी गठित होगी और संगठन को और धारदार बनाया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, प्रियरंजन पटेल, अर¨वद चंद्रवंशी, अरुण गुप्ता, दीपक पटेल, अर¨वद घोष, अमित शर्मा, पप्पू शर्मा, अभिषेक ¨सह, जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष प्रमोद साह, आशीष बलिदानी, मनोज ऋषि, मुकेश ¨सह, सूरज प्रकाश राय, किशोर ¨सह, राजेश रजक, अमित साह, नंदिनी विश्वास, मिथिलेश यादव, धर्मेंद्र ¨सह, अमित यादव, बबलू मंडल, धर्मेंद्र मंडल, संजय कुमार, दीपनारायण प्रमाणिक, जगदीश प्रसाद, दीपक पटेल, लालू यादव, अर¨वद घोष, हीरालाल राही, सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी