युवाओं को रोजगार देने में विफल है राज्य सरकार : रालोसपा

मधेपुरा। प्रदेश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सुधार व युवाओं को रोजगार देने में विफल सीएम नीत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:10 AM (IST)
युवाओं को रोजगार देने में विफल है राज्य सरकार : रालोसपा
युवाओं को रोजगार देने में विफल है राज्य सरकार : रालोसपा

मधेपुरा। प्रदेश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सुधार व युवाओं को रोजगार देने में विफल सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बुधवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। बाइक रैली का नेतृत्व रालोसपा जिलाध्यक्ष रविशंकर उर्फ पिंटू कुशवाहा कर रहे थे। बाइक रैली बाजार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के समीप से विभिन्न सड़क मार्गो से होते हुए ग्वालपाड़ा की ओर रवाना हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाइक रैली ग्वालपाड़ा से उदाकिशुनगंज होते बिहारीगंज पहुंची। उन्होंने बताया कि आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जिले के विद्यालयों के समीप दिन में आधे घंटे तक मानव कतार लगाया जाएगा। बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में रालोसपा कार्यकर्ता बाइक से जन जागरण रैली अभियान चलाकर लोगों के बीच संदेश देने का कार्यक्रम कर रहे हैं। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए शिक्षा और रोजगार, चलो लगाएं मानव कतार। बेरोजगार को चाहिए रोजगार। जैसे नारे लगाए। रालोसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पूरे प्रदेश में समय-समय पर शिक्षा, रोजगार को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। बाइक रैली में प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र मेहता, जिला प्रभारी सुभाष सिंह, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय मेहता, अमित कुशवाहा, श्यामाकांत यादव, त्रिलोकी मेहता, राजाराम यादव, विकास महतो, बिजेंद्र मेहता, मु. मोजीम, मु. नसीर अंसारी, बेचन साह आदि रालोसपा कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी