स्वास्स्थ्य केंद्रों का हाल बदहाल, मरीजों को हो रही परेशानी

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत बदहाल रहने के कारण पीएचसी एवं एपीएचसी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jan 2018 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jan 2018 10:54 PM (IST)
स्वास्स्थ्य केंद्रों का हाल बदहाल, मरीजों को हो रही परेशानी
स्वास्स्थ्य केंद्रों का हाल बदहाल, मरीजों को हो रही परेशानी

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत बदहाल रहने के कारण पीएचसी एवं एपीएचसी में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में लोग ग्रामीण चिकित्सकों के भरोसे अपना इलाज कराने को विवश है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलता में चिकित्सकों का टोटा है। मरीजों को यहां इलाज कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रखंड के अन्य अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की हालत भी इसी तरह है। चिकित्सकों की कमी के साथ-साथ दवा की अनुपलब्धता आम बात है। एपीएचसी का संचालन कागजों पर ही हो रहा है। शायद ही कभी एपीएचसी का ताला खुलता है। चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण चिकित्सा सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है।

प्रखंड प्रमुख मु. अनीस उर्फ आदिल, उप प्रमुख अली हैदर, मुखिया संघ अध्यक्ष हाजी मोहसिन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल चंद्र दास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष मेहर इकबाल, भाजपा नेता शमीम आलम आदि ने जिलाधिकारी से प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली दूर करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी