विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिया आश्वासन

कटिहार। सोमवार को कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने फलका प्रखंड क्षेत्र के रहटा छपनना प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 08:58 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 08:58 PM (IST)
विधायक ने सुनी लोगों की 
समस्याएं, दिया आश्वासन
विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिया आश्वासन

कटिहार। सोमवार को कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने फलका प्रखंड क्षेत्र के रहटा, छपनना, पीरमोकाम चौक, हसेली, बभनी, बेलगच्छी, कबलसिया आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को पहली प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाएगा।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे अपने क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा प्रयत्नशील रहेंगी। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल का जल योजना, विधवा पेंशन योजना, सरकारी स्तर पर कंबल वितरण से संबंधित समस्या से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने कहा कि विकास कार्य में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कल्याणकारी योजना का लाभ पात्र लाभुकों को हर हाल में दिलाया जाएगा। जगह-जगह ग्रामीणों ने विधायक का फूलमाला से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शंभू चौधरी, प्रखंड प्रमुख सतीश मंडल, मुखिया राजेश रंजन, विनोद मिर्धा, शंभू साह, संजय मंडल, मनोज मंडल, गायत्री देवी, अनुज मंडल, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी