हाकर की पिटाई पर थानाध्यक्ष से मिले विधायक

कटिहार। रेल हाकर मु. सलीम की पिटाई जीआरपी के जवान ने बुधवार की रात कर दी। बारसोई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 09:34 PM (IST)
हाकर की पिटाई पर थानाध्यक्ष से मिले विधायक
हाकर की पिटाई पर थानाध्यक्ष से मिले विधायक

कटिहार। रेल हाकर मु. सलीम की पिटाई जीआरपी के जवान ने बुधवार की रात कर दी। बारसोई प्लेटफार्म में सोने के कारण उसकी पिटाई की गई। इस मामले को लेकर विधायक महबूब आलम ने जीआरपी थानाध्यक्ष से गुरुवार को भेंट की। पीड़ित मु. सलीम ने बताया कि घर में पानी जमा हो जाने के कारण वह परिवार के साथ प्लेटफार्म में सोने आया था। आधी रात के बाद जीआरपी के जवान ने उस की बेरहमी से पिटाई कर दी। विधायक श्री आलम ने जीआरपी थानाध्यक्ष से उक्त आरोपी जवान को तत्काल निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर रेल हाकरों के साथ अत्याचार किया जा रहा है तो आम यात्रियों के साथ पुलिस कैसा सलूक करती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहां कि अगर आरोपी जवान पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि उमेश यादव, 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार साह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी