5.68 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं प्रत्याशी अशोक अग्रवाल

कटिहार। कटिहार संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले भाजपा के बाग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 08:08 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 08:08 PM (IST)
5.68 करोड़ की संपत्ति के मालिक
हैं प्रत्याशी अशोक अग्रवाल
5.68 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं प्रत्याशी अशोक अग्रवाल

कटिहार। कटिहार संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले भाजपा के बागी एमएलसी अशोक अग्रवाल 5.68 करोड़ के चल, अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी के नाम भी करीब पांच करोड़ की चल अचल संपत्ति है। एमएलसी के पास किसी तरह के आग्नेयास्त्र का लाइसेंस निर्गत नहीं है। उनपर हत्या सहित आचार संहिता उल्लंघन का पांच मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले एमएलसी ने शपथ पत्र में अपने नाम दो करोड़ 85 लाख की अचल संपत्ति तथा दो करोड़ 83 लाख के चल संपत्ति होने का जिक्र किया है। उनकी पत्नी के नाम दो करोड़ 46 लाख की चल तथा दो करोड़ 50 लाख की अचल संपत्ति है। कुछ वर्ष पूर्व एक हत्या मामले में विधान पार्षद पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला अभी न्यायालय में ट्रायल में है। एमएलसी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के चार मामले भी चल रहे हैं। लोकसभा निर्वाचन के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक धनी महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर हैं। तारिक व उनकी पत्नी के नाम शपथ पत्र में दर्शाया गया चल अचल संपत्ति एमएलसी व उनकी पत्नी के नाम से चल, अचल संपत्ति से अधिक है।

chat bot
आपका साथी