40 हजार मास्क बनाएगी बरारी की जीविका दीदी

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मास्क वितरण का काम जीविका की महिला समूह द्वा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 14 May 2020 06:08 AM (IST)
40 हजार मास्क बनाएगी बरारी की जीविका दीदी
40 हजार मास्क बनाएगी बरारी की जीविका दीदी

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मास्क वितरण का काम जीविका की महिला समूह द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जीविका दीदीयों द्वारा 40 हजार मास्क तैयार किया जाएगा। पंचम वित्त अनुदान मद से इसपर आने वाली राशि खर्च की जाएगी। मास्क के लिए दर भी निर्धारित किया गया है। मुखिया किरण देवी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ ही मास्क तैयार कर जीविका समूह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी। पंचायत के सभी वार्डों में मास्क का वितरण किया जाएगा। बताते चलें कि जिले में जीविका की महिला समूह द्वारा मास्क तैयार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी