शिक्षक हड़ताल टूटने के साथ लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां

कटिहार। शिक्षक हड़ताल टूटने के साथ ही बरारी बीआरसी भवन में लॉकडाउन का जमकर धज्जि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 May 2020 09:28 PM (IST) Updated:Wed, 06 May 2020 06:08 AM (IST)
शिक्षक हड़ताल टूटने के साथ लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां
शिक्षक हड़ताल टूटने के साथ लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां

कटिहार। शिक्षक हड़ताल टूटने के साथ ही बरारी बीआरसी भवन में लॉकडाउन का जमकर धज्जियां उड़ी। ज्वानिग को लेकर हड़ताल टूटने के साथ ही बीआरसी में ज्वानिग को लेकर बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षक का हुजूम जमा हो गया। ज्वानिग के लिए महज एक खिड़की बनाये जाने के कारण नियोजित शिक्षकों द्वारा पहले हम पहले हम को लेकर खिड़की पर धक्का मुक्की की स्थिति बनी। जिसे शरीरिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गई। संघ के धीरेन्द्र प्रसाद यादव, सुमन पांडे, दिगम्बर, राजीव सिंह ने बताया कि हड़ताल समाप्ति के बाद संघ द्वारा पत्र बीईओ बरारी को दिया गया था। इसमें महामारी और लॉकडाउन को देखते हुये हड़ताल में गये शिक्षकों का हड़ताल समाप्ति के साथ ही स्वत: योगदान मान लिया जाय, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बीआरसी द्वारा शिक्षकों को जल्द ज्वाइनिग करने का मौखिक आदेश दे दिया गया। इससे यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है। शिक्षकों ने बताया कि बीआरसी में ही ज्वाइनिग लेनी थी तो लॉकडाउन और शारीरिक दूरी के पालन को लेकर चार खिड़की बनाया जाना था और शारीरिक दूरी का पालन करवाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संदर्भ में बीईओ से संपर्क साधने की कोशिश की गयी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं ज्वाइनिग ले रहे बीआरपी कुछ भी बोलने से कतराते रहे।

chat bot
आपका साथी