शिक्षकों की हड़ताल से अलग रहेगा रसोइया संघ

कटिहार। नियोजित शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में बिहार विद्यालय रसोइया संघ अपने को ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 09:54 PM (IST)
शिक्षकों की हड़ताल से अलग रहेगा रसोइया संघ
शिक्षकों की हड़ताल से अलग रहेगा रसोइया संघ

कटिहार। नियोजित शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में बिहार विद्यालय रसोइया संघ अपने को हड़ताल से अलग रखेगा। इसको लेकर संघ की बैठक नीमतल्ला चौक पर संघ की प्रदेश महासचिव जूही महबूबा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष फजलुर, जिला उपाध्यक्ष मु. यासीन, मु. गुलजार मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव ने कहा कि शिक्षकों के हड़ताल से संघ को काई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस दौरान रसोइया विद्यालय में रहकर अपने कार्य का संपादन करेंगी। कहा कि शिक्षक द्वारा रसोइया के हड़ताल के दौरान उचित सहयोग नहीं मिल रहा है। कहा कि रसोइया संघ अपनी मांग व मुद्दे को लेकर आंदोलन करती रहेगी। शिक्षकों के हड़ताल के दौरान कामकाज जारी रहेगा व विद्यालय में एमडीएम का संचालन जारी रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी