विकास की रोशनी से महरुम मनसाही का धनपाड़ा गांव

कटिहार। विकास के दावों के बीच प्रखंड का धनपाड़ा गांव विकास की रोशनी से वंचित है। कुरे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 06:35 AM (IST)
विकास की रोशनी से महरुम 
मनसाही का धनपाड़ा गांव
विकास की रोशनी से महरुम मनसाही का धनपाड़ा गांव

कटिहार। विकास के दावों के बीच प्रखंड का धनपाड़ा गांव विकास की रोशनी से वंचित है। कुरेठा पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित धनपाड़ा गांव की आबादी एक हजार से अधिक हैं। लेकिन यहां के लोग आज भी मुलभूत सुविधा से वंचित है। गांव में 150 परिवार हैं। लेकिन यह गांव काफी पिछड़ा हुआ है। निचले क्षेत्र में पड़ने वाले इस गांव में बाढ़ व बरसात की पीड़ा भी गंभीर रहती है। गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र, एक मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय है। उच्च विद्यालय को लगभग चार वर्ष पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड किया गया है। लेकिन यहां पढ़ाई प्रारंभ नहीं हो पाई है। गांव की अधिकांश सड़कें जर्जर रहने के कारण लोग आवागमन की दुरूह समस्या का सामना करते हैं। गांव में विद्युत, पेयजल व शौचालय की सुविधा भी मुकम्मल नहीं हैं। इसकी भौगोलिक क्षेत्र भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। गांव मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत में अवस्थित है जबकि यह थाना प्राणपुर के अंतर्गत है। जबकि अन्य गांव मनसाही थाना में आता है। इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ती है।

chat bot
आपका साथी