अमदाबाद में वर्षों से पीड़ा दे रही आवागमन की समस्या

कटिहार। अमदाबाद प्रखंड के लोगों के लिए आवागमन की समस्या झेलना नियति बन चुकी है। बरसात के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 10:44 PM (IST)
अमदाबाद में वर्षों से पीड़ा दे रही आवागमन की समस्या
अमदाबाद में वर्षों से पीड़ा दे रही आवागमन की समस्या

कटिहार। अमदाबाद प्रखंड के लोगों के लिए आवागमन की समस्या झेलना नियति बन चुकी है। बरसात के चार माह पूरा प्रखंड आवागमन की समस्या झेलता है। बाढ़ की समस्या के साथ आवागमन की समस्या लोग वर्षों से झेल रहे हैं। इस बार भी अधिकांश पुल पुलिया की मरम्मत नहीं होने के कारण लोग आवागमन की समस्या झेलने को सशंकित हैं। मुख्य रूप से चामा, बैजनाथपुर, छर्रामारी, नवरसिया सहित अन्य गांव की समस्या गंभीर होती है। मुख्य रूप से गोपालपुर चौक से चामा गांव जानेवाली मुख्यमंत्री सड़क की पुलिया ध्वस्त रहने से कई गांव के लोगों परेशानी का सामना करते हैं। पंचायत के लोगों के लिए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचना टेढ़ी खीर साबित होती है। ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या के स्थाई निदान की मांग कर चुके हैं। बता दें कि वर्ष 2007 में बाढ़ के कारण ध्वस्त पुलिया की मरम्मत आजतक नहीं हो पाई है। ग्रामीण विजय मंडल, मन्नू दास, ओम प्रकाश चौधरी, लखन मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आवागमन की समस्या झेलना उनकी नियती बन चुकी है। लेकिन उन्हें समस्या के निदान को लेकर महज आश्वासन भर मिलता रहा है।

chat bot
आपका साथी