चचरी पुल के सहारे आवागमन कर रही 40 हजार आबादी

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में आवागमन की दुरुह समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 09:54 PM (IST)
चचरी पुल के सहारे आवागमन 
कर रही 40 हजार आबादी
चचरी पुल के सहारे आवागमन कर रही 40 हजार आबादी

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में आवागमन की दुरुह समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कई पुल पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग 40 हजार की आबादी का चचरी पुल ही आवागमन का सहारा बनती है। बता दें कि बाढ़ के बाद क्षेत्र में आवागमन की समस्या और भी गंभीर रहती है। क्षेत्र के पारदियारा, झब्बू टोला, मेघूटोला, कीर्ति टोला आदि गांव के लोगों के प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए चचरी पुल ही आवागमन का सहारा बनती है। उधर चामा, छर्रामारी, बैजनाथपुर अन्य गांव की भी कमोवेश यही स्थिति है। बता दें कि पुलिया वर्ष 2007 के बाढ़ में ध्वस्त हो गई। लेकिन 12 वर्ष बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके कारण ग्रामीण चचरी पुल के सहारे आवागमन करते हैं। ग्रामीण विनोद सिंह, हरी सिंह, विजय मंडल, मन्नू कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार पहल का अनुरोध कर चुके हैं। इसको लेकर कई बार आंदोलन भी हो चुका है, लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने अविलंब पुल निर्माण की मांग की है।

chat bot
आपका साथी