एससी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन की मंडल शाखा चुनाव संपन्न

कटिहार आल इंडिया एससी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन के कटिहार मंडल का चुनाव संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 07:26 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 07:26 PM (IST)
एससी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन की मंडल शाखा चुनाव संपन्न
एससी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन की मंडल शाखा चुनाव संपन्न

कटिहार : आल इंडिया एससी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन के कटिहार मंडल का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव पदाधिकारी विष्णु कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के पद पर दिलीप रजक, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रंजीत पासवान, मंडल सचिव पद पर मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर कुसुम लाल रजक, उपसचिव पद पर अखिलेश्वर राम को निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एसोसिशन के सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर कैलाश प्रसाद सिंह, जोनल उपसचिव बुमुद बोरो, तपन बोरो, मनाधार राम वीणा देवी, पिटू कुमार, संजय कुमार, जयकिशोर राम, सुभाष पासवान, प्रभात कुमार, जीसी हांसदा, राधे मंडल, अखिलेश्वर राम सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी