राजद नेताओं ने लिया छठ घाट का जायजा, व्यवस्था पर जताया संतोष

कटिहार : राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव मु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 09:51 PM (IST)
राजद नेताओं ने लिया छठ घाट 
का जायजा, व्यवस्था पर जताया संतोष
राजद नेताओं ने लिया छठ घाट का जायजा, व्यवस्था पर जताया संतोष

कटिहार : राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव मु. सगीर, राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर सहित अन्य पार्टी नेताओं ने शनिवार को विजय बाबू पोखर छठ घाट का दौरा कर वहां की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर विजय यादव ने विजय बाबू पोखर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास ¨सह से बात कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली एवं साथ में छठ व्रतियों को किसी तरह का कठिनाई ना हो, इसके लिए कई सुझाव भी दिए। श्री यादव ने कहा कि हर साल की भांति इस बार विजय बाबू पोखर को बेहतर ढंग से सजाया जा रहा है एवं छठ वर्ती को समुचित सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए विजय पोखर प्रबंधन समिति धन्यवाद के पात्र हैं। राजद अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव मु. सगीर ने भी समुचित तैयारी के लिए विजय पोखर के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास ¨सह एवं नौशाद आलम के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर राजद नगर अध्यक्ष बच्चू भट्टाचार्य, नगर महासचिव श्याम लाल यादव, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष अनवर आजाद, राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संजीत यादव, सुमित यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी