मधुमक्खी पालन की नवीन तकनीक से अवगत हुए किसान

कटिहार। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण भवन में कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत मधुमक्खी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 07:52 PM (IST)
मधुमक्खी पालन की नवीन तकनीक से अवगत हुए किसान
मधुमक्खी पालन की नवीन तकनीक से अवगत हुए किसान

कटिहार। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण भवन में कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत मधुमक्खी पालकों के लिए दो सौ घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान इसकी नवीन तकनीक की जानकारी किसानों को दी गई। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला मंत्री प्रेम प्रकाश व वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ रीता सिंह व पूर्व वरीय वैज्ञानिक डॉ आई एन शर्मा ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया। वरीय वैज्ञानिक डा. सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रायोजन तथा कृषि कौशल विकास संस्थान के सहयोग से दिया गया। इसमें मधुमक्खी पालन एवं उत्पादित मधु का संचयन तथा उसके बाजारीकरण से संबंधित सभी तकनीकों की जानकारी दी गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसानों से इसका समुचित लाभ लेने की अपील की। डा आर एन सिहं ने बताया कि सरकार खेती सहित मधुमक्खी आदि को बढ़ावा देने के लिए कई योजना चला रही है। मधुमक्खी पालन से शहद तैयार कर इस व्यापार से जुड़ने से काफी फायदा होने की संभावना है।

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार सिंह, डॉ के पी सिंह, पंकज कुमार, डॉ रामाकांत सिंह, स्वीटी कुमारी सहकर्मी ओम प्रकाश भारती, मुकेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, विकास, विश्वजीत दत्ता सहित कई मधुमक्खी पालक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी