गहराती रात के साथ बढ़ता गया बाढ़ का खौफ

कटिहार। कदवा में बुधवार को में महानन्दा तटबंध के बधैया परती के पास प्रशासन की उपस्थित में

By Edited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 11:34 PM (IST)
गहराती रात के साथ बढ़ता गया बाढ़ का खौफ

कटिहार। कदवा में बुधवार को में महानन्दा तटबंध के बधैया परती के पास प्रशासन की उपस्थित में डूबते सैकड़ों लोगों द्वारा काटे जाने के बाद कुछ हीं घंटों में यहां भयानक तबाही का मंजर दिखने लगा है। लगभग एक सौ फीट तटबंध टूटने के दो घंटे के अंदर हीं कदवा, बधैया परती, रानीगंज, दोखरा, कचौरा, कालोनी, नुनागरा सहित कई गांव को चपेट में ले लिया है। वहीं प्रखंड का प्रमंडल मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। सोनैली-पूर्णिया पथ के चांदपुर के पास लगभग एक किलोमीटर तक चार फीट पानी का बहाव हो रहा है। तीव्र गति से आ रहे दौड़ाते पानी की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। अनुमान है की सुबह तक कदवा के दर्जनों पंचायत के अलावा आजमनगर, डंडखोरा, प्राणपुर प्रखंड भी प्रभावित हो जाएगा। लोगों में त्राहिमाम की स्थिति है। जहां कही ऊंचा नजर आ रहा है लोग माल मवेशी, मुर्गा मुर्गी, बकरी आदि के साथ जगह पाकर रहे हैं। लोगों में अफरातफरी का माहौल है। वहीँ प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी दिख रही है। पांच घंटे तक लोग तटबंध काटते रहे ओर प्रशासन चार थानों की पुलिस के साथ मूकदर्शक बनी रही। इस संबंध में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, पिछड़ा अध्यक्ष सुमंत ¨सह, भाजपा नेता चंद्र भूषण ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर ¨सह, कांग्रेस के बीरेंद्र ¨सह सहित कई लोगों ने गहरा आक्रोश प्रकट किया। कहा कि प्रशासन की उदासीनता की वजह से उसकी उपस्थिति में घंटों बांध काटा गया एवं पुलिस पदाधिकारी निहारते भर रह गये। इसकी वजह से जिले भर के लोग प्रभावित होंगे एवं व्यापक नुकसान होगा।

chat bot
आपका साथी