जलनिकासी के लिए किसानों ने किया सड़क जाम

कटिहार। प्रखंड के रौनिया पंचायत के निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या एवं घुसकी के समीप मुख्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:15 AM (IST)
जलनिकासी के लिए किसानों ने किया सड़क जाम
जलनिकासी के लिए किसानों ने किया सड़क जाम

कटिहार। प्रखंड के रौनिया पंचायत के निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या एवं घुसकी के समीप मुख्य सड़क पर बंद कलवर्ट को खोले जाने की मांग को लेकर किसानों ने बरारी- बलुआ मुख्य पथ को जाम कर दिया। एक घंटे तक मुख्य सड़क जाम रहने से वाहन चालकों व आमलोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामन करना पड़ा। पंचायत के मुखिया शालीग्राम यादव एवं किसानों ने बताया कि चार दिनों से हो रही भारी बारिश से रौनिया पंचायत के निसहरा, सिवाना, घुसकी में सैकड़ो एकड़ मे लगी धान की फसल डूब गई है। वही घरों में भी पानी प्रवेश करने लगा है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार मौके पर पहुंचे। अंचलाधिकारी ने बंद कलवर्ट को खोले जाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया।

chat bot
आपका साथी