बरारी में 13 सौ मैट्रिक टन धान की हुई है खरीदारी

कटिहार। खरीफ विपणम मौसम 2019-20 के तहत लक्ष्य के अनुरुप धान अधिप्राप्ति को लेकर नोडल पदाि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 09:24 PM (IST)
बरारी में 13 सौ मैट्रिक टन धान की हुई है खरीदारी
बरारी में 13 सौ मैट्रिक टन धान की हुई है खरीदारी

कटिहार। खरीफ विपणम मौसम 2019-20 के तहत लक्ष्य के अनुरुप धान अधिप्राप्ति को लेकर नोडल पदाधिकारी सह जिला सहायक योजना पदाधिकारी तनवीर आलम द्वारा प्रखंड कार्यालय बरारी में पैक्स अध्यक्षों और किसान सलाहकारों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी गनौर पासवान व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कन्हैया चौधरी भी मौजूद थे। बैठक में नोडल पदाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों द्वारा शिविर के माध्यम से जिन 368 किसानों को चिहित किया गया था, उनमें से 21 हजार 192 क्विंटल धान का विक्रय अब तक किसानों द्वारा पैक्सों को किया गया है। शेष बचे जिन किसानों का धान अचूक रूप से पैक्सों तक नहीं पहुंच पाया है, वैसे किसानों को प्रोत्साहित कर एक सप्ताह के भीतर क्रय कराकर 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाएगा। नोडल पदाधिकारी ने एक सवाल के जवाब मे बताया कि एक जनवरी 2021 तक बरारी प्रखंड क्षेत्र मे 13 सौ मैट्रिक टन धान की खरीदारी की गई है। इसमें 168 लाभुक किसानों में से 105 किसानों के खातों में एक करोड़ 51 लाख 40 हजार 214 सौ रूपये का भुगतान किया गया है। शेष किसानों की भी राशि भुगतान की प्रकिया प्रगति पर है।

औचक निरीक्षण में क्रय केंद्र बंद मिलने पर नोटिस चस्पा

नोडल पदाधिकारी सह जिला सहायक योजना पदाधिकारी तनवीर आलम द्वारा पैक्सों के धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पैक्स के धान क्रय केंद्र गोदाम को बंद पाए जाने पर नोडल पदाधिकारी ने गोदाम के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी पैक्सों के धान क्रय केन्द्रों को सुबह आठ बजे संध्या छह बजे तक खुला रखना है ताकि धान विक्रय करने वाले किसानों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान बीडीओ गनौर पासवान व बीसीओ भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी