शाखा प्रबंधक पर जीविका दीदी ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप

संवाद सूत्र बारसोई (कटिहार) क्षेत्र की जीविका दीदियों ने बारसोई बाजार स्थित उत्तर बिहार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 07:41 PM (IST)
शाखा प्रबंधक पर जीविका दीदी ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप
शाखा प्रबंधक पर जीविका दीदी ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप

संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार): क्षेत्र की जीविका दीदियों ने बारसोई बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रंजन कुमार पर पिछले कई महीने से शोषण करने और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन की और जमकर बवाल काटा। इतना ही नहीं वरीय पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर हासिल कर पदाधिकारियों से बात की और शाखा प्रबंधक को बर्खास्त करते हुए नौकरी से निकाल देने मांग की। इस संबंध में पीड़ित दीदी के सहयोगियों ने बताया कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वाले लोगों को ऐसे सार्वजनिक संस्था में नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों को समाज में भी रहने का अधिकार नहीं है। वहीं दीदियों ने कहा कि हमलोग अपनी बात को महिला आयोग तक लेकर जाएंगे और ऐसे गलत नियत वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग तब तक करते रहेंगे जब तक हमें इंसाफ नहीं मिल जाता।

chat bot
आपका साथी