बारसोई में शांतिपूर्वक मतगणना जारी, तीन पंचायतों के परिणाम घोषित

कटिहार। बारसोई में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दूसरे दिन पांच पंचायत की गिनती पूण

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jun 2016 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jun 2016 07:47 PM (IST)
बारसोई में शांतिपूर्वक मतगणना जारी, तीन पंचायतों के परिणाम घोषित

कटिहार। बारसोई में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दूसरे दिन पांच पंचायत की गिनती पूर्ण हो गई, परंतु तीन पंचायत के परिणाम की आधिकारिक घोषणा हो पायी है। परिणाम घोषित होने वाले पंचायत में सुधानी, कंधेला पटोल, कदमगाछी शामिल है। जबकि लहगरिया एवं बेलवाडांगी की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

सुधानी में मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया समीउल हक की पुत्री बीवी साजन आरा ने 991 मत लाकर सगुप्ता नाज को 435 मतों से पराजित किया। वही बीबी सफकत जहूर ने पूर्व सरपंच रामचंद्र पासवान की पत्नी को पछाड़ते हुए सरपंच की कुर्सी हासिल की है। वही पंसस पद के लिए दिलीप कुमार पासवान और छोड़ा देवी ने जीत हासिल कर ली है।

वहीं कंदेलापटोल पंचायत में मुखिया पद के लिए मोहम्मद मुजस्सिम आलम की पत्नी रेशमा खातून 2068 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाष चौधरी की पत्नी को 628 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद के लिए गणेश ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुभाष चौधरी को लगभग 200 मतों से पराजित किया है। वही पंसस पद के लिए रूबी खातून ने पारो देवी को लगभग एक हजार मतों से पराजित किया है। वहीं उक्त पंचायत के दूसरे पंसस पद के लिए निवर्तमान पंसस मोहम्मद मसरूर की मां बेगम खातून ने धनवंती देवी को लगभग 50 मतों से हराया।

कदम गाछी पंचायत में मुखिया पद के लिए निवर्तमान उपप्रमुख हवीब बजाज की पत्नी जावेदा इकबाल 1634 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुखलेसा खातून को 456 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए अनवरी खातून 1360 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी •ाीनत अंजुम को पराजित किया। पंचायत समिति सदस्य के लिए मजहरुल इस्लाम ने निवर्तमान पंसस इरफानूर रहमान को पछाड़ते हुए जीत हासिल कर ली है। वहीं दूसरे पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तबस्सुम खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा अंजुम को 24 मतों से पराजित कर दिया है। विजयी प्रत्याशी को वरीय अपर समाहर्ता मनोज कुमार झा एवं अपर समाहर्ता जफर रकिब के समक्ष अनुमंडल पदाधिकारी फिरोज अख्तर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी