कोरोना के बीच समेली में चेचक का बढ़ा प्रकोप, कई लोग हुए आक्रांत

कटिहार। प्रखंड के छोहार पंचायत अंतर्गत बड़ी मुसहरी टोला में चेचक के प्रकोप से कई लोग अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:02 PM (IST)
कोरोना के बीच समेली में चेचक का
बढ़ा प्रकोप, कई लोग हुए आक्रांत
कोरोना के बीच समेली में चेचक का बढ़ा प्रकोप, कई लोग हुए आक्रांत

कटिहार। प्रखंड के छोहार पंचायत अंतर्गत बड़ी मुसहरी टोला में चेचक के प्रकोप से कई लोग आक्रांत हैं। कोरोना से बचाव की तैयारी के बीच चेचक फैलने से ग्रामीणों में भय भी व्याप्त है। स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक कोई पहल नहीं की गई है। चेचक की चपेट में आए लोगों एवं बच्चों का इलाज ग्रामीण परंपरागत तरीके से ही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से चेचक से दर्जनों परिवार परेशान है। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को इस मामले में जानकारी दी गई है। छोहार पंचायत के वार्ड संख्या एक, दो और तीन में चेचक से दर्जनों लोग पीड़ित हैं।नीतू देवी, साक्षी कुमारी, लव कुमार सात वर्ष, कुश कुमार सात वर्ष, आयुष कुमार चार वर्ष, लक्ष्मी कुमारी छह वर्ष, गोलू कुमार , सुनीता देवी, द्रौपदी देवी , सोनाक्षी कुमारी पांच वर्ष, तनीशा कुमारी , सोनी कुमारी, कार्तिक कुमार , रूकमणि कुमारी, मीना देवी , ऋतु देवी, बालवीर कुमार , आरती कुमारी, सहित दर्जनों परिवार चेचक से ग्रसित है। ग्रामीण निरंजन कुमार पासवान, अमरेश कुमार पासवान, मौजी ऋषि, जगदीश रविदास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से कोई सुधि नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों ने चेचक महामारी की सूचना बरारी विधायक विजय सिंह को दिया। विधायक ने जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन से बात कर डाक्टर की टीम भेजे जाने की बात कही। मुखिया भारती देवी, पूर्व प्रमुख प्रकाश मंडल ने भी चेचक को लेकर समेली चिकित्सा पदाधिकारी से की। वही इस चेचक महामारी को लेकर टोला के लोगो में भय व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी