वट सावित्री कल, खरीददारी को ले उमड़ी भीड़

कटिहार। शुक्रवार को पति के दीर्घायु की कामना का पर्व वट सावित्री मनाया जाएगा। इसको लेकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 10:03 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 10:03 PM (IST)
वट सावित्री कल, खरीददारी को ले उमड़ी भीड़
वट सावित्री कल, खरीददारी को ले उमड़ी भीड़

कटिहार। शुक्रवार को पति के दीर्घायु की कामना का पर्व वट सावित्री मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को बाजार खुलते ही विभिन्न पूजन सामग्रियों सहित कपड़े, गहने व अन्य आवश्यक सामानों की खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ भी बाजार में उमड़ पड़ी। इसको लेकर फुटपाथों पर भी सुबह से ही दुकानें सज गई थी। हाथ पंखा, दौरी व गुड्डा गुड़िया की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। सामानों की खरीददारी को पहुंची महिला कंचन देवी, रंजना झा, भारती झा सहित अन्य महिला ने बताया कि वे लोग इस पर्व को ले दो दिन पूर्व से तैयारी में लग जाती है। लॉकडाउन की वजह से वे इस बार पर्व की तैयारी को ले काफी परेशान थी। लॉकडाउन के चौथे चरण में मिली छूट के बाद बाजार खुलने से उन्हे काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यह व्रत पति के दीर्घायु के लिए लगभग सभी विवाहित महिलाएं करती है। इस दिन महिला व्रत रखकर नया वस्त्र पहन खुद से फल पकवान बना वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करती है और वही कथा सुनकर वृक्ष के पास से लौट पति की पूजा करती है। इस दौरान सदा सुहागन रहने की मन्नत महिलाएं मांगती है।

वट सावित्री व्रत में उपयोग होने वाली सामग्री व उसके दाम

सामग्री----कीमत

पंखा - 25

दौरी - 30

आम -90 से 100 प्रति किलो

लीची -300 रूपया सैकड़ा

chat bot
आपका साथी